विधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाहन
राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए एक सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं लोक अदालत मोबाइल वाहन चूरू न्यायक्षेत्र में चूरू तहसील के लिए 15 फरवरी तक प्रचार-प्रसार करेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) रमेश चन्द मीणा, पूर्णकालिक सचिव (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) राजेश गुप्ता, बार संघ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जाखड़, वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंलाल शर्मा, रिटेनर अधिवक्ता सांवरमल स्वामी द्वारा मोबाईल वाहन को शुक्रवार को जिला एवं सेशन न्यायालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मीणा ने बताया कि मोबाइल वाहन लोहिया काॅलेज, पुराना बस स्टैंड, कच्ची बस्ती, ओम कॉलोनी में विधिक साक्षरता शिविरों के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल-विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह रोकने के लिये उत्तरदायी सरकारी मशीनरी, बाल अधिकार संरक्षण की जानकारी दी जाएगी।
चूरू. मोबाइल वाहन को रवाना करते जिला एवं सेशन न्यायाधीश।