चूरू | वार्ड39 में गुरुवार रात एक 22 साल के
चूरू | वार्ड39 में गुरुवार रात एक 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार नथूराम खटीक निवासी वार्ड 39, चूरू ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र पिंटू उर्फ थावरमल खटीक मानसिक रोगी आदतन शराबी था। उसके पुत्र ने गुरुवार रात घर में किसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
युवक ने लगाई फांसी