चूरू | जोड़ीमें शुक्रवार को लंबे समय से हो रहे
चूरू | जोड़ीमें शुक्रवार को लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटवाया गया। सरपंच खींवसिंह राठौड़ ने बताया कि गांव में कई सालों से अतिक्रमण की समस्या चल रही थी। तहसीलदार सुशील सैनी सरदारशहर डीएसपी राजेंद्र ढिढ़ारिया ने प्रशासनिक कर्मचारियों पुलिस जाब्ते के साथ गांव में पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। ग्राम सेवक महावीर स्वामी ने भी सरपंच राठौड़ के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई में सहयोग किया।
पुलिस प्रशासन के सहयोग से जोड़ी में हटाया अतिक्रमण