चूरू | लायंसक्लब की तरफ से राजकीय बच्छावत नेत्र अस्पताल
चूरू | लायंसक्लब की तरफ से राजकीय बच्छावत नेत्र अस्पताल में लगे लैंस प्रत्यारोपण शिविर में शुक्रवार को भर्ती 95 रोगियों के लैंस प्रत्यारोपित किए गए। रुकमानंद रामावतार बजाज के आर्थिक और जिला अंधता निवारण समिति राजस्थान मेडिकल रिलिफ सोसायटी के सहयोग से लगे शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ अनिल चावला सहित डाॅ. पीसी ढाका, डाॅ. दिनेश शर्मा उनकी टीम ने सेवाएं दी। रामावतार बजाज ने रोगियों की कुशलक्षेम पूछी।बीसीएमओ डॉ. सुनील जांदू ने भी शिविर का अवलोकन किया। क्लब अध्यक्ष आरसी राजोतिया ने बताया कि शनिवार को रोगियों की पट्टी निशुल्क दवा देकर विदाई किया जाएगा।
95 रोगियों के किए लैंस प्रत्यारोपित