हजारों ने गटकी स्वाइन फ्लू निरोधक दवा
राजकीयडीबी अस्पताल स्थित आयुर्वेद होम्योपैथी अस्पताल में रविवार को हजारों लोगों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई गई।
डॉ. ओमप्रकाश सारण ने बताया कि शिविर में डॉ. प्रमोद मिश्रा, कंपाउडर शंकरलाल दाधीच, ईश्वरीसिंह शर्मा, चंद्रप्रकाश पारीक, ओमप्रकाश सैनी, प्रहलाद स्वामी, रामावतार सैनी, चंदप्रकाश शर्मा, आशुतोष नंदलाल सारण आदि ने सेवाएं दी। इसी प्रकार होम्योपैथी चिकित्सा विभाग की ओर से प्रभारी सुबोध कुमार के निर्देशन में वार्ड 28 में पार्षद निरंजना पारीक लोगों ने बच्चों को स्वाइन फ्लू निरोधक होम्योपैथी खुराक पिलाई गई। जिला आयुर्वेद अिधकारी सीताराम शर्मा ने बताया कि जिले के आयुर्वेद औषधालय में सोमवार को स्वाइन फ्लू निरोधक काढा पिलाया जाएगा। विभाग की ओर से औषधि उपलब्ध करवा दी गई है।
रतननगर. थैलासर गांव में स्वामी विवेकानंद नवयुवक मंडल संस्थान की ओर से स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए बचाव अिभयान चलाया जाएगा।
अध्यक्ष बीएल स्वामी ने बताया कि डॉ. रमेशचंद्र स्वामी प्रहलादराय स्वामी के निर्देशन में संस्थान के सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य पवन कुमार स्वामी ने स्वाइन फ्लू के बचाव की देसी दवा तैयार की। संस्थान की ओर से तैयार की गई दवा का वितरण घर-घर किया गया। इससे 500 लोग लाभान्वित हुए।
चूरू. वार्ड28 में स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाते।