पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाख का चेक लौटाया

एक लाख का चेक लौटाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयलोहिया कॉलेज में एमए पूर्वार्द्ध के छात्र ने शनिवार शाम सड़क पर मिला एक लाख सत्रह सौ रुपए का चेक मालिक को लौटाया। चेक क्रॉस नहीं था। छात्र चाहता तो इसे बैंक में आसानी भुना सकता था।

भामासी निवासी छात्र रामनिवास भामू अपने मित्र दूधवाखारा के सचिन शर्मा के साथ शनिवार शाम दैनिक भास्कर कार्यालय आया। उसने बताया कि ज्ञान एचएन नर्सिंग होम के पास चेक पड़ा मिला। चेक ज्ञानज्योति पोलोटेक्निक कॉलेज का था।

कॉलेज के व्यवस्थापक को फोन करने पर उन्होंने अपने प्रतिनिधि कैलाशचंद्र शर्मा को भास्कर कार्यालय भेजा।

भामू ने शर्मा को चेक सौंप दिया। शर्मा ने बताया कि यह चेक कॉलेज स्टाफ की सेलेरी के लिए काटा गया था और उन्हीं से गिर गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के समारोह में छात्र को सम्मानित किया जाएगा।

चूरू. भास्करकार्यालय में ज्ञानज्योति पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रतिनिधि को चेक सौंपते रामनिवास।