पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल सस्ता होता गया, किराया बढ़ता गया

डीजल सस्ता होता गया, किराया बढ़ता गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भलेही पेट्रोल-डीजल के दाम चार साल पुरानी स्थिति पर गए हो, मगर राजस्थान पथ परिवहन निगम को किराया घटने की बजाय कई रूटों पर दोगुना तक हो गया है।

जानकारी के अनुसार चार साल पहले डीजल की दर प्रति लीटर वर्तमान से अधिक थी। चार साल पहले डीजल 53.34 रुपए प्रति लीटर था, अब 50.90 रुपए प्रति लीटर है। यानी डीजल की दर फिलहाल कम है। अक्टूबर से लेकर अब तक डीजल 17 फीसदी सस्ता हो गया है। चूरू से झुंझुनूं का किराया 2010 में साधारण बस में 27 एक्सप्रेस में 29 रुपए था, जो अब क्रमश: 46 50 रुपए हो गया है। यानी चार वर्षों में करीब दोगुना किराया बढ़ गया है। मजेदार बात ये भी है कि रोडवेज किराये में बढ़ोतरी के बावजूद घाटा कम नहीं हुआ है। बल्कि कई डिपो में तो बढ़ता ही जा रहा है। इस घाटे के कारण रोडवेज कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा। चूरू डिपो में दिसंबर का वेतन फरवरी में मिला है। रोडवेज सूत्रों का कहना है कि 2010 में साधारण बस का प्रति किमी किराया 49 एक्सप्रेस बस में 53 पैसे प्रति किमी था, जो 2014 में क्रमश: 70 75 पैसे प्रति किमी हो गया है।

^रोडवेज बसों में किराया कम करने का अधिकार निगम मुख्यालय को है। मुख्यालय से घोषणा होने पर किराया कम हो जाएगा। मदनसिंहराठौड़, डिपो प्रबंधक, चूरू

वर्ष साधारण एक्सप्रेस

201049 53 पैसे प्रति किमी

2014 70 75 पैसे प्रति किमी

साधारणकिरायेे में बढ़ोतरी रुपयों में

स्टेशनका नाम 2010 2015

चूरू से रतनगढ़ 23 35

चूरू से झुंझुनूं 27 46

चूरू से राजगढ़ 36 53

एक्सप्रेसबसों के किराया में बढ़ोतरी रुपयों में

स्टेशनका नाम 2010 2015

चूरू से झुंझुनूं 29 50

चूरू से सीकर 52 77

चूरू से जयपुर 117 169