- Hindi News
- इसी महीने शुरू हो सकता है नेचर पार्क का काम
इसी महीने शुरू हो सकता है नेचर पार्क का काम
शहरमें बनने वाले नेचर पार्क परियोजना मंजूर हो गई है। योजना के लिए पहले चरण में 173 लाख की राशि की मंजूरी मिली है। ये दो वर्ष में खर्च होंगे। पहले साल 71.04 लाख के काम होंगे। सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो इसी महीने में काम शुरू हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार पार्क के लिए वन विभाग ने कुछ महीने पहले करीब 7.41 करोड़ की राशि की फाइनल रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को भेज दी, मगर वित्त मंत्रालय के पास फाइल पहुंचते ही इसकी घोषणा के बारे में जानकारी ली गई और बाद में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 29 जनवरी को परियोजना को मंजूरी दी गई और दो साल के लिए 1.73 करोड़ की राशि की मंजूरी दे दी गई। ये बजट चार फरवरी को अलॉट हुआ है।
पहले चरण में होगा दीवार वॉक ट्रैक का काम
योजनाके तहत पहले चरण में नेचर पार्क के लिए रनिंग दीवार वॉक ट्रैक का काम होगा। इसके लिए आरएसआरडीसी (राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम) से एमओयू की बातचीत चल रही है। उप वन संरक्षक ने बताया कि आगामी शीघ्र ही एमओयू होने के बाद टेंडर जारी होंगे, इसके बाद दीवार वॉक ट्रैक बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
22 हैक्टेयर में बनेगा नेचर पार्क
वनविभाग की भूमि के पास करीब 22 हैक्टेयर भूमि पर नेचर पार्क बनेगा। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारियों ने प्रारंभिक तौर पर जूली फ्लोरा हटाने का काम शुरू कर दिया। वन विभाग के कर्मचारी भूमि समतलीकरण का काम भी करेंगे। इसके बाद फेसिंग अन्य काम शुरू होंगे।
^विभाग ने योजना के लिए पहले पांच साल के लिए 7.41 करोड़ का बजट प्रस्ताव भिजवाया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप विभाग को नेचर पार्क के लिए 1 करोड़ 73 लाख की राशि का बजट अलॉट हुआ है। प्रारंभिक काम शुरू कर दिया है। आरएसआरडीसी से एमओयू होने के बाद रनिंग दीवार वॉक ट्रैक का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। शेष काम के लिए बाद में बजट स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा। -गणेशकुमार वर्मा, डीएफओ वन विभाग