कल स्कूलों में डीवर्मिंग कार्यक्रम
चूरू | शिक्षा,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्कूल आधारित डीवर्मिंग कार्यक्रम 10 फरवरी को सभी राजकीय स्कूलों में होगा। इसमें सरकारी स्कूलों के 12वीं तक के छात्रों को डीवर्मिंग (कृमि नियंत्रण) की एलबेंडाजोल की गोली दी जाएगी। इस दिन अनुपस्थित बच्चों को 13 फरवरी को टेबलेट दी जाएगी। 10 फरवरी को सभी स्कूलों में हाथ धुलाई दिवस भी मनेगा। गोविंदसिंह ने बताया कि स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण नबंवर में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।