दूसरा रूबरू कार्यक्रम आज
नगरपरिषद् के प्रस्तावित चुनाव से पहले घोषणा पत्र में जनभागीदारी के उद्देश्य से दैनिक भास्कर अभियान रूबरू का दूसरा कार्यक्रम रविवार को पुरानी सड़क स्थिति जैन श्वेतांबर तेरापंथी उच्च माध्यमिक स्कूल में सुबह 11 बजे होगा। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन तथा युवा शामिल होकर भविष्य के शहर के विकास की बुनियादी जरूरतों पर विचार करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड 16 से 20 तथा 25 से 31 तक के पार्षद, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे जनप्रतिनिधि आमंत्रित हैं। आमजन इनसे वार्ड की समस्याओं को लेकर सवाल-जवाब कर सकेगा। पांच साल के दौरान करवाए गए काम के बारे में इस मंच पर प्रतिनिधियों से प्रश्न पूछे जा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि रूबरू अभियान का पहला चरण सात सितंबर राजकीय बागला उच्च माध्यमिक स्कूल में हुआ था। स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी बनाने के मकसद से हो रहे इस कार्यक्रम में आप महत्वपूर्ण सुझाव देकर शहर के विकास में भागीदारी बन सकेंगे।