पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्मी धुनों पर थिरकी छात्राएं

फिल्मी धुनों पर थिरकी छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू गल्र्स कॉलेज में शनिवार को वेलकम-थैंक्स पार्टी में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम नव आगंतुक छात्राओं का सीनियर छात्राओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव शोभाराम बणीरोत ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्राचार्य आशा कोठारी ने कहा कि स्वागत धन्यवाद की इस परंपरा को छात्राओं को सहयोग आभार में प्रतिफलित करना है।

इस दौरान छात्राओं ने पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी लोक गीतों पर छात्रा भूमिका, नेहा, छाया, आयुशी, नगमा, सोनू, प्रेम, प्रज्ञा, मोनिका, मोहिता, ज्योति. ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। संचालन प्रिया और पूनम ने किया।

चूरू. कार्यक्रममें दर्शक दीर्घा में बैठी छात्राएं।

चूरू. कार्यक्रममें नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं।