पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल से मिले शिक्षक नेता

राज्यपाल से मिले शिक्षक नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री, पंचायतीराज मंत्री अतिरिक्त शिक्षा सचिव की ओर से शिक्षकों के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी राज्यपाल से मिले। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला मंत्री आरिफ खान ने बताया कि प्रदेश संयोजक जगदीश प्रसाद ढाका के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बयान के विरोध में बर्खास्तगी की मांग की। इसके अलावा शिक्षा का वातावरण सुधारने के लिए एकीकरण समानीकरण पर सुझाव दिए। प्रतिनिधिमंडल में सत्यदेव, शेखावत संघ के प्रदेषाध्यक्ष शीषुपाल पूनिया, रामस्वरूप चतुर्वेदी, मुकेश चतुर्वेदी शामिल थे।