हिंदी दिवस पर कई कार्यक्रम
राजकीय लोहिया कॉलेज में हिंदी दिवस की पूर्व वेला पर शनिवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एमडी गोरा ने की।
कार्यक्रम में स्टूडेंटस ने कविताएं हिंदी विषय पर व्याख्यान दिए। प्रो. कमलसिंह कोठारी, प्रो.आरएस शक्तावत ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. ईए हैदरी ने शायरी शेर सुनाकर खूब दाद पाई।
प्रो. शांतनू डाबी ने कुमार विष्वास की कविता प्रस्तुत की। व्याख्याता संतोष बलाई ने आभार व्यक्त किया। संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रो.बीएम सचदेवा, डॉ. एलएन आर्य, भारतेंदू अग्रवाल, डॉ. रेणु अग्रवाल, डॉ.सरोज हारित, रूपा शेखावत, अभिलाषा चैधरी, डॉ. विभा श्रीवास्तव, डॉ. अंजू ओझा आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार केसर देवी सोती उमावि आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में हिंदी दिवस पर शुद्ध लेख की प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राहुल अग्रवाल ने प्रथम, राकेष शर्मा, पंकज कपूरिया, अरूण बुडानिया, तनुज माटोलिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
संस्था प्रधान ओमप्रकाष मील ने विचार व्यक्त किए। राजकीय विधि कॉलेज मे विधि शिक्षा एवं हिन्दी दिवस पर परिचर्चा हुई। प्राचार्य डॉ. एसके सैनी ने विधि शिक्षा मे हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की वर्तमान मे विधि शिक्षा मे हिन्दी भाषा आवश्यकता बन गई है। व्याख्याता मुनेश कुमार, अनिल कुमार, छात्र पवन कुमार , दीपक यादव, निर्मल कुमार, गणेश सैनी, अमित, अजिज चैहान, डॉली प्रजापत, रेखा, नेहा ने विषय की आवश्यता पर प्रकाश डाला। छात्रसंध अध्यक्ष अकरम हुसैन ने छात्रो को हिन्दी मे विधि पुस्तको की उपलब्धता की जानकारी दी।
चूरू. कार्यक्रमको संबोधित करते डॉ. ईए हैदरी अतिथि।
चूरू. िहंदीदिवस के उपलक्ष्य में सरकारी लोहिया कॉलेज में हुए कार्यक्रम में छात्र।