बंधक बनाने के आरोपी रिमांड पर
रतननगर पुलिस ने 11 सितंबर को धीरासर चारणान में एक युवक को बंधक बनाकर जान से मारने की नियत से की गई मारपीट के मामले में गिरफतार आरोपियों को शनिवार को न्यायालय के आदेष पर रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार उक्त मामले में गिरफ्तार बजरंगलाल, भागीरथ पुत्र परमाराम प्रजापत रामनिवास, ओमप्रकाश पुत्र बजरंगलाल प्रजापत निवासी धीरासर चारणान को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।