- Hindi News
- स्कूलें बंद कर जश्न मना रही है भाजपा : मेघवाल
स्कूलें बंद कर जश्न मना रही है भाजपा : मेघवाल
एक ओर भाजपा सरकार एक साल पूरे करने पर जयपुर में सम्मेलन कर जश्न मना रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे काला दिवस बताते हुए शनिवार को जिला मुख्यालय धरना दिया। चूरू में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में दिए गए धरने में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।
पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि ये सरकार बच्चों की स्कूलें बंद कर जश्न मना रही है। सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर गिनाने को कुछ भी नहीं हैं। कलेक्ट्रेट के पास दिए गए धरने में मेघवाल ने कहा कि बेरोजगारों को 15 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार एक साल में कुछ भी नहीं कर पाई, बल्कि कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं को बंद करना शुरू कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ की आलोचना की। उन्होंने कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने चूरू शहर की दुर्दशा के लिए यहां के विधायक को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रेहाना रियाज अजीतसिंह ने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि एक साल में इस सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए कोई भला काम नहीं किया, फिर किस बात का जश्न मना रही है। पूर्व मंत्री हमीदा बेगम ने भी भाजपा की नीतियों की आलोचना की।
इन्होंने किया संबोधित
सभाको जिला प्रमुख कौशल्या पूनिया, पूर्व संसदीय सचिव इंद्रसिंह पूनिया, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, उप प्रमुख सोहनलाल मेघवाल,चूरू प्रधान रणजीत सातड़ा, जिला परिषद सदस्य पूसाराम गोदारा, रतनगढ़ प्रधान संतोष तालनिया, राजगढ़ की पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल, युकां जिलाध्यक्ष परमेंद्र सिहाग, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हेमंत सिहाग, कांग्रेस नेता प्रताप पूनिया, लाल मो. भियानी, रियाजत अली खान, रामकुमार मेघवाल, करतारसिंह, इदरीश गौरी पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, अरविंद बाघ, आशाराम सैनी, शहर ब्लाक अध्यक्ष अबरार खान आदूराम न्यौल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राधेश्याम चोटिया, जमील चौहान, सुखाराम घिंटाला, उमाशंकर शर्मा, ताराचंद बुडानिया सहित अनेक नेता पदाधिकारी मौजूद थे।
चूरू. चूरूधरने को संबोधित जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी।