राष्ट्रीय पेंशनर दिवस समाराेह 17 को
चूरू. राजस्थानपेंशनर समाज जिला शाखा की ओर से 17 दिसंबर को पेंशनर कल्याण केंद्र भवन में जिला स्तरीय पेंशनर दिवस समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ होंगे। अध्यक्षता पेंशनर समाज अध्यक्ष शेरसिंह बीदावत विशिष्ट अतिथि सभापति विजय कुमार शर्मा, सेंट्रल कोपरेटिव बैंक के महानिदेशक ओमप्रकाश पारीक, कोषाधिकारी परमेश्वरसिंह, एसबीबीजे के क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक सतीशचंद त्रिवेदी होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान परिचायिका 2014 का विमोचन, 80 वर्षीय पेंशनरों का सम्मान, उत्कृष्ट सेवा करने वालों पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा।