पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर अकाउटिंग प्रशिक्षण का समापन

कंप्यूटर अकाउटिंग प्रशिक्षण का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. उद्योगविभाग, गीता मित्तल फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे 50 दिवसीय कौशल आधारित तकनीकी विकास कार्यक्रम के तहत कंप्यूटराइज्ड अंकाउटिंग टेक्सेशन प्रशिक्षण के समापन पर शनिवार को प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डीके धूत ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का दैनिक जीवन में नियमित अभ्यास करके उसका लाभ उठाए। जिला उद्योग अधिकारी विनोद कमार जांगिड़ ने कहा कि इसे प्रशिक्षणों से युवाओं को अिधकाधिक लाभ उठाना चाहिए। केंद्र के प्रशासक ओमप्रकाश तंवर ने अतिथियों का स्वागत किया फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने स्पोकन इंग्लिस लैब का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक सोहनलाल मोदी, सहायक प्रशिक्षक नरेश कुमार भाटी, कंप्यूटर प्रशिक्षक पंकज सोनी, लेखाकार जयप्रकाश शर्मा, सुनील कुमार पडि़हार अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।