पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूजल स्तर सुधारने के लिए दूदू गांव का अवलोकन करेगा दल

भूजल स्तर सुधारने के लिए दूदू गांव का अवलोकन करेगा दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. जिलेमें भूजल स्तर को सुधारने के लिए जानकारी हासिल करने के लिए चूरू जिले से जनप्रतिनिधियों का दल अजमेर जिले के दूदू गांव के लिए रवाना हुआ है। दो दिवसीय भ्रमण दल को जिला प्रमुख कौशल्या पूनिया ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एचआरडी सलाहकार राजूराम शर्मा ने कहा कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पेयजल के पुनर्भरण के विभिन्न तरीकों को जानना सामुदायिक सहभागिता से पेयजल योजना का रखरखाव कर वित्तीय व्यवस्था का अवलोकन करना है। भ्रमण दल लापोडिय़ा (दूदू) गांव जाएगा। लापोडिय़ा गांव में लोगों ने वर्षा जल को चौका सिस्टम से रोककर भूजल स्तर को सुधारा है, वहीं पानी की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। भ्रमण दल में सरपंच, वार्ड पंच, सामुदायिक व्यक्ति आदि शामिल रहेंगे।