पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों ने दिखाया युवाओं सा दमखम

बुजुर्गों ने दिखाया युवाओं सा दमखम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला खेल स्टेडियम में राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को शुरू हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में बुजुर्गो ने भी युवाओं सा दमखम दिखाकर दौड़ लगाई।

प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य शिक्षाविद सोहनसिंह दुलार ने कहा कि चूरू अंचल की प्रतिभाओं ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर पूरी दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें समुचित अवसर प्रोत्साहित करने की है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के अभाव में भी खेल कौशल के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जीएस संधु ने कहा कि खेलों से व्यक्ति में संघर्ष करने की क्षमता का विकास होता है तथा तन मन प्रफुल्लित होते हैं। अध्यक्षता करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा ने कहा कि यदि आज के भाग-दौड़ के जीवन में व्यक्ति कुछ समय प्रतिदिन खेलों के लिए निकाले, तो निस्संदेह उसका तनाव कम होगा। उन्होंने कहा कि शरीर के साथ-साथ मनकी मजबूरी के लिए खेल जरूरी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष जयसिंह पूनिया, रामफल शर्मा स्वाधीनता सेनानी नारायण सिंह लांबा ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत मंगल आयोजन के बारे में जानकारी दी। एथलेटिक्स कोच ईश्वरसिंह लांबा ने आभार व्यक्त किया।

चूरू. विजेताओंको सम्मानित करते अतिथि।

चूरू. दौड़में भाग लेते बुजुर्ग प्रतिभागी।