नए कार्ड से मिलेगी राशन सामग्री
चूरू. जिलेमें इस महीने में 16 फरवरी से अंतिम दिवस तक उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेंगी। डीएसओ सुरेंद्र महला ने उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देश दिए है कि वे इस अवधि में दुकानें खुली रखकर नए राशन कार्डो पर ही राशन सामग्री देंगे। हालांकि जिन उपभोक्ताओं को नए कार्ड नहीं मिलें हैं अथवा दुरुस्त करने के लिए जमा कराए गए हैं, उन्हें पुराने राशन कार्ड पर ही सामग्री मुहैया कराई जाएगी।