पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधान ने संभाला पद

प्रधान ने संभाला पद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. पंचायत समिति में सोमवार को नवनिर्वाचित प्रधान ने पद भार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद प्रधान ज्योति राठौड़ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता चूरू ब्लॉक के विकास की रहेगी। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, राज्य केंद्र की ग्रामीण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास में प्रधान की अहम भूमिका होती है। वे जिला परिषद और चूरू पंचायत समिति के जनता की भावना के अनुरूप काम करेंगे। भाजपा के विक्रमसिंह कोटवाद ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप प्रधान कैलाश ढाका सहित मूलाराम कस्वा, रामरतन सिहाग, रावतराम रणवा, पदमसिंह राठौड़, चंद्राराम गूरी, वासुदेव चावला, सीताराम लुगरिया, मोहन गढ़वाल, विमला गढ़वाल आदि उपस्थित उपस्थित थे।

चूरू. पंचायत समिति में पदभार ग्रहण करती प्रधान।