पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से देंगे ऐलबेंडाजोल की दवा

आज से देंगे ऐलबेंडाजोल की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| जिलेमें राष्ट्रीय कृमि नियत्रंण कार्यक्रम के तहत 10 से 13 फरवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों और सभी राजकीय स्कूलों में तीन लाख 75 हजार को ऐलबेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 1 लाख 76 हजार बच्चों स्कूलों में 1 लाख 95 हजार विधार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलास्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता खंड स्तर पर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति गठित की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभान्वित होने वाले बच्चों की सूची महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैयार करेगी और आशा इन बच्चों को दवा खिलाने के लिए केंद्रों तक लेकर आएगी। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक इमरजेंसी रेस्पोंस टीम बनाई गई है।