होम्योपैथी चिकित्सा शिविर 17 को
चूरू| शेखावाटीहोम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सीकर के लक्ष्मणगढ़ स्थित श्रद्धानाथ आश्रम में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर 17 फरवरी को लगाया जाएगा। शिविर संत बैजनाथ महाराज के सानिध्य में लगेगा। शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ अमरसिंह शेखावत अन्य विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। शिविर में सामान्य तथा असाध्य रोगियों के साथ-साथ पथरी, जोड़ों का दर्द, चर्म रोग, प्रोस्टेट, टांसिल, पाइल्स, एलर्जी-नजला की विशेष चिकित्सा होगी। रोगियों को जरूरत के अनुसार दो माह तक की सभी दवाइयां निशुल्क दी जाएगी।