महर्षि की पुण्यतिथि पर रक्तदान
चूरू| कर्मचारीनेता देवव्रत महर्षि की पुण्यतिथि पर वन विहार कॉलोनी में श्रद्धांजलि सभा रक्तदान शिविर हुआ। महर्षि को जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने उन्हें कर्मचारियों का मसीहा बताया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव प्रमोद मिश्रा, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, समता आंदोलन के सचिव सोमेश शर्मा, कमल शर्मा, ओम फगेड़िया, शिवभगवान भाटी, मुरली मनोहर शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, मुकेश महर्षि, वासुदेव शर्मा, आशुतोष मेहता, डॉ. मनोज योगाचार्य आिद ने आयोजकीय भूमिका निभाई। शिविर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश सारस्वत, चंदनमल शर्मा, महेंद्र चौबे, राजेश सोती, बनवारीलाल सांखोलिया, त्रिलोकचंद महर्षि, महेंद्र ओला प्रमोद महर्षि सहित उपस्थित थे। ब्लड बैंक के डॉ. अशोक तिवाड़ी, सुभाष राजपुरोहित, महमूद खां, दिलीप प्रजापत मुरलीधर कुमावत आिद ने शिविर का संचालन किया।