वॉलीबॉल में अलहिंद विजेता
अग्रसेनस्पोट्र्स क्लब अग्रसेन नगर समग्र विकास समिति की ओर आयोजित पांचवी शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता अलहिंद क्लब ने जीत ली। उसने फाइनल मेंं अग्रसेन स्पोर्टस क्लब को रोमांचक मुकाबले में हराया। समापन में समारोह में अतिथियों ने विजेता उप विजेता को क्रमश : 5100 3100 रुपए का पुरस्कार ट्रेक शूट प्रदान किए। समारोह के मुख्य अतिथि चंदनमल सारस्वत, विशिष्ठ अतिथि हरियाणा स्पोर्टस के दीपक कुमार थे। अध्यक्षता अग्रसेन नगर विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश तंवर ने की। समारोह में शंकरलाल स्वामी, किशनलाल बागोरिया, दीपक कपिला, उमेशचंद्र चौहान, रतनसिंह शेखावत पवन पुरोहित थे। क्लब अध्यक्ष सीताराम खटोड़ ने बताया कि इस अवसर पर जितेंद्र पटवारी, विपिन कस्वा, सुनील स्वामी, विक्रम राठौड़, विजय बुडानिया, यतीद्र लाटा, उम्मेदसिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। संचालन सुबेसिंह रायल ने किया
चूरू. वॉलीबॉलप्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार देते अतिथि।