- Hindi News
- 30 मार्च को मंडलस्तर पर सुनी जाएंगी शिक्षकों की समस्याएं
30 मार्च को मंडलस्तर पर सुनी जाएंगी शिक्षकों की समस्याएं
निदेशालयने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 30 मार्च को शिक्षक संवाद कार्यक्रम’ करने का निर्णय लिया है। ये आयोजन मंडल स्तर पर होंगे। निदेशालय के अधिकारी शिविर का सुपरविजन करेंगे। इसके लिए चूरू, झुंझुनूं सीकर के डीईओ ऑफिस के अधिकारी कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डीडी (मा) सरिता आत्रेय ने बताया कि राजस्थान के स्थापना दिवस 30 मार्च को मंडल स्तर पर शिक्षकों की ट्रांसफर, पदस्थापन, न्यायिक प्रकरण विभागीय जांच के मामलों के अतिरिक्त समस्याओं के लिए निस्तारण के लिए शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बीकानेर निदेशालय के सहायक निदेशक सीपी सिंह को चूरू मंडल का प्रभारी बनाया गया है।