- Hindi News
- हर दूसरे दिन त्योहार, बाजारों में बरसेगा धन
हर दूसरे दिन त्योहार, बाजारों में बरसेगा धन
हर दूसरे दिन त्योहार
नवरात्राके साथ ही फेस्टिवल सीजन भी शुरू हो गया। बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। त्योहारों के लिए खरीदारी भी शुरू हो गई है। दो दिन बाद अक्टूबर माह भी पूरी तरह त्योंहारों के नाम रहेगा। हर दूसरे दिन कोई कोई पर्व होने से बाजारों में व्यापारियों को भी अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद है। इस उम्मीद में व्यापारियों ने तैयारी कर ली है।
खास बात ये कि इस महीने में स्कूलों सरकारी कार्यालयों की छुट्टियां अधिक होने से बच्चों सहित बड़े भी इसका मजा ले पाएंगे। महिलाओं को भी करवा चौथ, दीपावली सहित अन्य त्योहारों के चलते खरीदारी के कई मौके मिलेंगे। अक्टूबर का पहला सप्ताह बैंक ग्राहकों पर भारी पड़ेगा। सप्ताह में चार-पांच दिन बैंकों में कामकाज खासकर लेन-देन नहीं हो पाएगा।
चूरू. भाईजीचौक क्षेत्र में एक दुकान पर खरीदारी करती महिलएं।
एक अक्टूबर >महानिशा पूजा
दोअक्टूबर >दुर्गा अष्टमी, महात्मा गांधी जयंती
तीनअक्टूबर >दुर्गा नवमी, विजयादशमी एक साथ
आठअक्टूबर >शरद ऋतु शुरू, वाल्मीकि जयंती
11अक्टूबर >करवा चौथ
16अक्टूबर >राधाष्टमी, पुष्य नक्षत्र
17अक्टूबर >पुष्य नक्षत्र
21अक्टूबर >धनतेरस
22अक्टूबर >रूप चौदस
23अक्टूबर >दीपावली
24अक्टूबर >गोवर्धनपूजा
25अक्टूबर >भाई दूज
27अक्टूबर >विनायक चतुर्दशी
28अक्टूबर >लाभ पंचमी महाछठ पर्व
31अक्टूबर >गोपाष्टमी
एकनवंबर >आंवला नवमी
तीननवंबर >तुलसी विवाह समारोह
पांचनवंबर >कार्तिक पूर्णिमा गुरुनानक जयंती