वन विभाग के अधिकारियों से मारपीट
चूरू | कोतवालीमें बुधवार को पूर्व पार्षद सहित तीन जनों के खिलाफ वन विभाग कार्यालय में डीएफओ सहायक वन संरक्षक के साथ मारपीट राजकार्य मंे बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार डीएफओ हेतराम मूंड ने रिपोर्ट दी कि बुधवार दोपहर सीताराम खटीक निवासी चूरू मूलाराम रेगर निवासी रतनगढ़ एक अन्य के साथ उनके ऑफिस में आया। आरोपी ने उसके सहायक वन संरक्षक बनवारीलाल के साथ धक्कामुक्की मारपीट की। मेज पर पड़ी फाइले फैंक दी और राजकार्य में बाधा पहुंचाई। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी।