फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या
चूरू| वार्डनौ आथुणा मोहल्ला में मंगलवार रात 45 साल के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस के अनुसार सलीम खां कायमखानी निवासी वार्ड 10 ने रिपोर्ट दी कि उसके चाचा अजीत खां पुत्र यासीन खां कायमखानी निवासी वार्ड नौ ने मंगलवार रात किसी समय अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई।