मंच के फैसले पर बार ने जताई खुशी
चूरू | उपभोक्तामंच में एक साथ 1142 परिवादों का निस्तारण कर किसानों को राहत देने वाले फैसले पर चूरू के वकीलों हर्ष जताया।
बुधवार को फैसले के बाद बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें बार अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, राजेंद्र राजपुरोहित, पवन शर्मा, शिवसिंह राठौड़, सुरेंद्र बुडानिया, ललित गौत्तम, गोपीराम सिहाग, नंदराम राहड़, गजेंद्र खत्री, नरेंद्रसिंह, सुरेंद्रसिंह शेखावत, विनोद दनेवा हसन खां आदि ने निर्णय की सराहना की। मंच को एक साल लग सकते थे
मंच के अध्यक्ष शिवशंकर ने \\\"भास्कर\\\' को बताया कि इतने परिवादों पर अलग-अलग सुनवाई करने में मंच को कम से कम एक साल लग जाता। करीब छह साल से मामले चल रहे थे। इस दौरान 950 में राहत दी जा सकी।
किसान पहले ही काफी परेशान थे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन भी किए थे। वे राहत के लिए मंच में आए थे। हमने समान प्रकृति के मामलों में साथ सुनवाई करना तय किया। इसके लिए बीमा कंपनी के वकील से भी सहमति ली। वैसे इसका पूरा श्रेय तहसील के जागरुक किसानों को है कि वे मंच तक आए और अपनी बात रखी।
चूरू . बैठकमें फैसले संबंधी जानकारी देते उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष शिवशंकर।