पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से 210 स्कूलों में शिक्षा संबलन अभियान

कल से 210 स्कूलों में शिक्षा संबलन अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानप्रारंभिक शिक्षा परिषद् की ओर से 23 24 सितंबर को शिक्षा संबलन अभियान चलेगा। कलेक्टर एचएस मीना की अध्यक्षता में जिले में 105 अवलोकन अधिकारियों का चयन किया गया है। साथ ही जिले की प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक उमावि की कुल 210 स्कूलों का भी निरीक्षण के लिए चयन किया गया है। अवलोकन के दौरान विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचा जाएगा।

अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों सहित सभी शिक्षा अधिकारी अवलोकन करेंगे। सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़ ने बताया राज्य भर में चलाए जा रहे रीडिंग कैंपेन अभियान सीसीई कार्यक्रम के अनुरूप शिक्षा-शिक्षण मूल्यांकन हुआ या नहीं और कितने प्रतिशत उपलब्धता रही उसकी जांच इस अभियान से होगी। स्कूलों में रही खामियों को अवलोकनकर्ता अधिकारी सम्बलन के माध्यम से दूर करने का प्रयास करेंगे। अवलोकनकर्ता अधिकारी एसएमसी की बैठक से स्कूल व्यवस्था का आंकलन कर पाएंगे। गुणवत्ता प्रभारी मुकुल भाटी ने बताया कि अभियान में अधिकारी छात्रों का शैक्षणिक स्तर, अध्यापक की शिक्षण प्रक्रिया, स्कूल की भौतिक व्यवस्थाएं, गुह कार्य की उपयुक्तता, पूर्व में हुए अवलोकन आदि के बारे में एक अवलोकन प्रात्र के माध्यम से जानेंगे।