- Hindi News
- मोदी को घांघू के बीडी ने सौंपा 2.12 करोड़ का चेक
मोदी को घांघू के बीडी ने सौंपा 2.12 करोड़ का चेक
चूरू| जिलेके घांघू गांव के मूल निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2.12 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। यह राशि बल के जवानों ने इकट्ठी की है। राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में जमा की जाएगी। गौरतलब है कि घांघू में पले-बढ़े शर्मा पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस हैं। विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।