कुकरा बने सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष
दुर्गाभवन में रविवार को हुई बैठक में सराफा एंड ज्वैलरी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में लेखराज कूकरा अध्यक्ष, दशरथ ढल्ला चंद्रप्रकाश सणखत उपाध्यक्ष, जयप्रकाश सणखत प्रमोद कुमार महासचिव तथा गणेश कुमार सणखत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में हुई बैठक में सराफा व्यवसाय में आने वाली समस्याओं उनके निस्तारण पर चर्चा की गई। बैठक में एडवोकेट अनंतराम सोनी, सत्यनारायण सणखत सुरेश कुमार सणखत ने भी विचार व्यक्त किए।