बागला स्कूल में हुई प्रतियोगिताएं
चूरू| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से बुधवार को राजकीय बागला उमावि में विद्यार्थियों के लिए सृजनात्मक प्रतियोगिताएं हुई। निबंध प्रतियोगिता में राउमावि झारिया के सुभाष प्रथम, राजकीय गोयनका उमावि के आनंद कुमार द्वितीय राजकीय बागला उमावि की रंजना गिरी तृतीय रही। क्वीज प्रतियोगिता में राजकीय गोयनका उमावि के अनुराग जांगिड़ प्रथम, राउमावि कोटवाद ताल के सुरेंद्रसिंह राठौड़ द्वितीय राउमावि झारिया की सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आशुभाषण में राजकीय गोयनका उमावि के यज्ञदत जांगिड़ प्रथम, राजकीय सर्व बामावि की मोनीका सैनी द्वितीय राजकीय बागला उमावि की सुशीला मेघवाल तृतीय, एकल गीत में राउमावि कोटवाद ताल की ज्योति राठौड़ प्रथम, राजकीय बागला उमावि के मंयक शर्मा द्वितीय राउमावि झारिया की नसीम तृतीय रही। चित्रकला में राजकीय बागला उमावि के रजब अली प्रथम, राजकीय सर्व बामावि की गुलनाज बानो द्वितीय राउमावि झारिया की सुमन मेघवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में गजानंद खेड़ीवाल, ओमप्रकाश फगेड़िया, प्रमोद मिश्रा, सत्यनारायण सैनी, ताराचंद मोरसर, बंशीधर शर्मा, मोहम्मद हनीफ, कुसुम शेखावत, विजयलक्ष्मी शेखावत, उमा लाटा, सुनीता दादरवाल, रामचंद्र गोदारा, जयसिंह, लक्ष्मीनारायण, शुभकरण स्वामी निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य किशन गहनोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय रहने वाले विद्यार्थी दो जनवरी को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।