पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर शुरू

एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| भारतविकास परिषद् की ओर से बुधवार को आलोक सिनेमा के पास स्थित रामनाथ टिबड़ेवाला की धर्मशाला में 10 दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। सेवानिवृत शिक्षाविद् लीलाधर चोटिया संतोष कुमार गोयल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर प्रभारी विमला शर्मा ने बताया कि 20 दिसंबर तक चलने वाले शिविर में सुजोक एक्यूप्रेशर पद्धति से डायबिटीज सहित अनेक रोगों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। सचिव निरंजन चोटिया ने बताया कि अब तक शिविर में 100 रोगियों का पंजीयन किया जा चुका है। डॉ. प्रकाश जानकीदास ने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से रक्त का संचार सुचारू करने के लिए पाइंट दबाकर अनेक बीमारियों का ईलाज किया जाता है। परिषद् अध्यक्ष हुकमचंद गौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।