प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कमलादेवी गौरीदत्त मित्तल गर्ल्स कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को हुआ। मुख्यअतिथि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की कुलपति डा. चंद्रकला पांडिया तथा मित्तल चेरिटीज मुंबई के मुख्य ट्रस्टी किशन मित्तल अध्यक्ष एवं सुरेश मित्तल विशिष्ठ अतिथि थे। इस अवसर मुख्यअतिथि डाॅ. चंद्रकला पांडिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। इसका हमारे भविष्य में विशेष महत्व हैं। उन्होंने कहा कि हममें ऊर्जा एवं क्षमता की कमी नहीं होती। आवश्यकता है हम उसको पहचाने और उसका सदुपयोग करें। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्राचार्य डाॅ. प्रवेश कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहर प्रस्तुति दी। प्रतिभाशाली छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। कॉलेज प्रबंध समिति सचिव महेश पंसारी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन व्याख्याता मृत्युजय पारीक एवं मदनलाल शर्मा ने किया।
स्कूलमें लगा कैंप
चूरू.सर्व शिक्षा अिभयान के तहत बुधवार को राजकीय शारदा उप्रावि में लो विजन असेसमेंट कैंप लगाया गया। शिविर में जिलेभर से आए लॉ विजन बच्चों के आंखों की जांच भौरूका चेरिटेबल ट्रस्ट के डॉक्टराें ने की। बच्चों के असेसमेंट के बाद उनका चश्में, लैंस ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में जिले से आए 87 बच्चों ने भाग लिया। प्रभारी एपीसी चरणसिंह ने बताया कि असेसमेंट के बाद बच्चों को उपकरण ऑपरेशन सर्व शिक्षा अभियान की ओर से निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। बच्चों को आने-जाने का किराया अन्य सुविधाएं भी प्रदान की गई। शिविर में एपीसी राकेश भांभू, ब्लॉक से आए संदर्भ शिक्षक हवासिंह, विक्रम चाहर, राजेश स्वामी, देवेंद्र, महावीर, सुल्तान ने सहयोग किया।
चूरू. बच्चोंके आखांे की जांच करते डॉक्टर।
सरदारशहर. वार्षिकोत्सवपर छात्राओं को पुरस्कार देती अतिथि।
सरदारशहर. वार्षिकोत्सवपर कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देती छात्राएं।