शिविर में 122 लोगों के भामाशाह नामांकन
चूरू| नगरपरिषद् की ओर से बुधवार को वार्ड 17 के लोगों के लिए बाल विकास भारती स्कूल में भामाशाह शिविर लगाया गया।आयुक्त सांवरमल सैनी ने बताया कि बुधवार को वार्ड 17 के लोगों के लिए बाल विकास भारती स्कूल में लगे शिविर में 122 लोगों का भामाशाह कार्ड 50 लोगों का आधार कार्ड के लिए नामांकन किया गया। इसी प्रकार 63 व्यक्तियों के खाते खोले गए 45 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने ने बताया कि गुरुवार को भी वार्ड 17 के लोगों के लिए शिविर लगाया जाएगा।