- Hindi News
- मातृ मृत्यु को लेकर हुई समीक्षा बैठक में किया मंथन
मातृ मृत्यु को लेकर हुई समीक्षा बैठक में किया मंथन
वार्ड16 में 11 सितंबर को हुई मातृ मृत्यु को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र 20 प्रथम पर हुई समीक्षा बैठक में प्रसव के दौरान हुई मौत को लेकर मंथन किया गया।
बैठक में बताया गया कि वार्ड नं.16 में 11 सितंबर, 14 को गुलशन बानो की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई थी। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्रसिंह शेखावत ने सभी को जोखिम प्रसव वाली महिलाओं के लक्षणों को विस्तार से बताया। गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व, प्रसव के दौरान, प्रसव के बाद होने वाली जटिलताओं के लिए सही समय पर स्वास्थ्य चैकअप कराने पर बल दिया।
खंड हैल्थ सुपरवाईजर हंसराज ने कहा कि मातृ-मृत्यु शिशु मृत्यु होने पर इसकी सूचना 24 घंटे के अंदर देनी चाहिए। खंड कार्यक्रम प्रबंधक ओमप्रकाश प्रजापत ने नौ ग्राम हिमोग्लोबिन से कम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले आयरन सुक्रोज की जानकारी दी। डॉ.गजानंद रसगनिया ने संस्थागत प्रसव, आयरन की गोलिया खाने टीकाकरण सही समय पर करवाने पर जोर दिया। बैठक में बीएचएस कामना रोहिणी, आशा सुपरवाईजर दिनेश महर्षि, सुलोचना सहारण आंगनबाडी कार्यकर्ता राजकुमारी रक्षक, मंजू शर्मा, नसरीन आशा सहयोगिनी आबिदा बानो, सरीना बानो, संगीता टेलर सहित मृतका के परिजन, जनप्रतिनिधि, गर्भवती महिलाएं आदि उपस्थित थी।
चूरू. आंगनबाड़ीकेंद्र 20 पर हुई समीक्षा बैठक में बोलते बीसीएमएचओ डॉ. राजेंद्रसिंह शेखावत।