गौरव सेनानी सम्मेलन 24 को
चूरू | सैनिककल्याण विभाग की ओर से राजगढ तहसील मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर 24 दिसंबर को गौरव सेनानी सम्मेलन (रैली) होगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) भागाराम छरंग ने बताया कि कलेक्टर अर्चना सिंह की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन में मुख्यअतिथि सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक सेवानिवृत्त बिग्रेडियर सुरेश कुमार शर्मा होंगे। सम्मेलन में गौरव सेनानियों, वीरांगनाओं, पूर्व सैनिक विधवाओं आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों की ओर से मौके पर ही स्टाल लगाई जाएंगी। वीरांगनाओं पदक विजेताओं का सम्मान किया जाएगा। शिविर में मुफ्त चिकित्सा सुविधा, पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण, अभाव-अभियोग की सुनवाई, बैंक ऋण की जानकारी, विभिन्न रिकॉर्डस कार्यालयों की ओर से समस्या निवारण स्टाल, रक्षा पेंशन मुख्यालय इलाहाबाद की ओर से स्टाल आदि मुख्य आयोजन होंगे।