पांच महीने की तनख्वाह नहीं
चूरू|नगर परिषदमें दमकलों पर ठेके पर लगे पूर्व सैनिक ड्राइवर फायरमैन ने सोमवार को कलेक्टर आयुक्त को ज्ञापन देकर वेतन दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद में अग्निशमन वाहनों पर ड्राइवर फायरमैन के पद पर राजस्थान एक्स सर्विसमैन कॉर्पोरेशन लिमिटेड जयपुर के माध्यम से अनुबंध पर कार्य कर रहे भूतपूर्व सैनिकों को अप्रैल से अगस्त तक का भुगतान नहीं मिला है। पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण इनको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में इनको नौ माह बाद भुगतान दिया गया था। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि एक अक्टूबर तक वेतन नहीं दिए जाने पर अग्निशमन पर कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में रिछपाल, उम्मेदसिंह, हनुमानसिंह, रूकमसिंह आदि शामिल थे।