गलती बर्दाशत नहीं होगी : मीना
चूरू|कलेक्टर एचएसमीना ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने भामाशाह शिविरों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि जीरो डिफेक्ट कार्ड बनने चाहिए। कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए नामांकन के दौरान इस बात का विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने सरकार आपके द्वार के दौरान मिले प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि शेष प्रकरणों का निस्तारण भी तत्काल कराएं। कलेक्टर ने आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता नगर परिषद कमिश्नर से कहा कि वे शहर की सड़कों सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें तथा पंखा सर्किल पर जमा पानी से हो रही परेशानी से आमजन को राहत दिलाएं। कृषि उपनिदेशक को किसानों के कल्याण की योजनाओं के समुचित प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं में पात्रता के बावजूद प्रचार-प्रसार या जानकारी के अभाव में कोई व्यक्ति लाभ से वंचित रहता है तो यह स्थिति और भी खराब है। एडीएम आरएस कविया ने भी कई निर्देश दिए।
चूरू. कलेक्ट्रेटसभागार में मंडे मीटिंग में बोलते कलेक्टर।