- Hindi News
- राजवी के ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनने पर खुशी
राजवी के ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनने पर खुशी
सरदारशहर|बाबू शोभाचंदजम्मड़ भवन में रविवार को ऑटो चालक यूनियन इंटक की बैठक में सर्वसम्मति से जितेंद्रसिंह राजवी को यूनियन का अध्यक्ष चुना। यूनियन के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सैनी, सलीम सिक्का, जितेंद्र जेदिया, किशन पांडिया, भंवरलाल माली आिद ने राजवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
चूरू|राजपूतछात्रावास में करणी सेना के पदाधिकारियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष को सरदारशहर टेंपो यूनियन का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की। कुशालसिंह राठौड़, शेरसिंह नाथावात, गोपालसिंह, जितेंद्रसिंह, रोबिनसिंह, ओमसिंह अर्जुनसिंह ने संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी को टेंपो यूनियन का अध्यक्ष बनाए जाने को संगठन के लिए गौरव बताया।