- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए स्टाफ छात्रों ने एकत्र की सहायता राशि
बाढ़ पीड़ितों के लिए स्टाफ छात्रों ने एकत्र की सहायता राशि
रतननगरके राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल की ओर से जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 10 हजार 255 रुपए की सहायता राशि इकट्ठी की गई। प्रधानाचार्य महेंद्रसिंह परिहार ने बताया कि स्कूल स्टाफ विद्यार्थियों के जरिए इकट्ठी हुई सहायता राशि सोमवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाई गई। कार्यक्रम में रामकुमार खीचड़, सिकंदर खान, लूणाराम, हरदयालसिंह, नरेंद्र बाकाेलिया, रमेश, पूर्णमल सैनी ओम माली का सहयोग रहा।