वार्ड सभा फिर से करवाने की मांग
चूरू|वार्ड 30के लोगों ने आयुक्त को ज्ञापन देकर जनगणना की मसौदा सूचियों पर दावे आपत्तियां प्राप्त करने के लिए वार्ड में शुक्रवार को हुई वार्ड सभा को फिर से करवाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शुक्रवार को वार्ड 30 के लिए मतदान बूथ गर्ल्स कॉलेज में वार्ड सभा होनी थी, लेकिन नगर परिषद् का कोई भी कर्मचारी सुबह से शाम तक बूथ पर नहीं पहंुचा। आयुक्त को भी सूचना दी, मगर कोई नहीं आया। ज्ञापन में कालूराम शर्मा, पूर्व पार्षद खुशी मोहम्मद, बबलू खिलजी, मोहम्मद सायब, याकूब, नरेंद्र शर्मा, तोफिक खिलजी, साजिद खान, रूस्तम आदि के हस्ताक्षर थे।