दिन का पारा गिरा
मौसममें बदलाव के साथ ठंड का असर तेज हो गया है। दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आने लगे। दिन में भी धूप सुहाने लगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हुई जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सर्दी तेज होने से शाम ढलने के साथ ही सड़कों पर आवागमन कम हो गया था। सुबह मौसम साफ था जबकि दोपहर में ठंडी हवा चलने से लोग गर्म कपड़ों में दुबके रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 23.4 न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री दर्ज हुआ था।
चूरू. एकआयोजन के दौरान सर्दी से बचाव के लिए रजाई में लिपटे लोग।