- Hindi News
- डेढ़ करोड़ के वेंटीलेटरों का अब मिल सकेगा फायदा
डेढ़ करोड़ के वेंटीलेटरों का अब मिल सकेगा फायदा
स्वास्थ्यविभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनीलसिंह ने शुक्रवार को राजकीय डीबी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों की समीक्षा बैठक ली। इसमें अस्पताल में बेकार पड़े करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत वाले वेंटीलेटर को उपयोग में लेने के लिए यहीं डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण देने और जरूरी उपकरणों की जल्द ही उपलब्धता करवाने का भरोसा दिलाया।
जिले के सबसे बड़े सरकारी डीबी अस्पताल में करीब तीन साल पहले दो चरणों में एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से आठ वेंटीलेटरों की खरीद हुई थी। इनका उपयोग नहीं होने से क्षेत्र के रोगियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए \\\"भास्कर\\\' ने 21 नवंबर को खबर प्रकाशित की थी। चिकित्सा मंत्री के आदेश और निरीक्षण करने आए संयुक्त निदेशक के निर्देशों को देखते हुए अस्पताल में जल्द ही वेंटीलेटर के उपयोग की उम्मीद बंधी है।
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सिंह ने अस्पताल के सभी वार्डों, आउटडोर, ब्लड बैंक, रेडियोलोजी विभाग, आईसीयू आदि का निरीक्षण कर सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में और सुधार पर बल देते हुए कमरों ऑफिसों में टूटी कुर्सिंया अन्य सामान को अन्य कहीं रखवाने की बात कही। उन्होंने कई विंग में व्यवस्था संबंधी निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद पीएमओ चेंबर में हुई बैठक में डॉ. सिंह ने कहा कि सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग आदि स्टाफ अपनी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम करेंगे, तो व्यवस्था में निरंतर सुधार होता चला जाएगा। इससे रोगियों को भी बेहतर सेवा मिल सकेगी। उन्होंने सफाई ठेकेदार को बुलाकर सफाई व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही पार्क की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के प्रभारी के हस्ताक्षर के बाद ही सफाई ठेकेदार का भुगतान होना चाहिए। उन्होंने गार्डों को बुलाकर उनकी ड्यूटी संबंधी जानकारी ली और काम छोड़कर गए तीन गार्ड की जगह अन्य को लगाने के लिए चर्चा की।
उन्होंने हैल्थ मैनेजर से आईवी स्टैंड सहित अन्य उपलब्ध करवाए गए सामान उपकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर सामान की उपलब्धता करवाई गई है, जरूरत होने पर और भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने रात के समय गायनिक, जेएसवाई लेबर रूप में कार्यरत स्टाफ और भर्ती रोगियों की सुरक्षा की दृष्टि से चौकसी और गश्त बढ़ाए ज