शिविर में 81 लोगों का नामांकन
नगरपरिषद् की ओर से शुक्रवार को वार्ड 18 के लोगों के लिए बाल विकास भारती स्कूल में भामाशाह शिविर लगाया गया।
आयुक्त सांवरमल सैनी ने बताया कि शिविर में 81 लोगों के भामाशाह नामांकन, 86 के आधार कार्ड नामांकन किए गए। इसके अलावा 43 लोगों के बैंक खाते खोले गए तथा 50 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन किया गया। शनिवार को भी वार्ड 18 के लोगों के लिए नेहरू युवा केंद्र में शिविर लगाया जाएगा।