खान क्रिकेट कप का शुभारंभ कल
चूरू|खान क्रिकेटक्लब की ओर से खान क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को होगा। आयोजन समिति के आजाद खान ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे हिम्मतसिंह लाखाऊ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता के सभी मैच डाबल रोड स्थित खेल मैदान पर खेले जाएंगे। प्रतियोगता में चूरू, सीकर झुंझुनूं जिले की 25 टीमें भाग ले रही है।