- Hindi News
- गैस एजेंसी संचालकों बैंक प्रतिनिधियों की बैठक
गैस एजेंसी संचालकों बैंक प्रतिनिधियों की बैठक
चूरू| भारतसरकार के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सीधे ही उनके बैंक खाते में सब्सिडी का लाभ दिये जाने हेतु मोडिफाईड डायरेक्ट ट्रान्सफर ऑफ एलपीजी योजना एक जनवरी 2015 से लागू होगी। कलेक्टर अर्चना सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में इस संबंध में हुई बैठक में विक्रय अधिकारी बीपीसी, आईओसी, लीड बैंक अधिकारी जिले के गैस संचालक उपस्थित थे। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जिले के सभी घरेलू गैस कनेक्शन उपभोक्ता अपना आधार कार्ड का नंबर बैंक खाते से जुड़वा लेंवे। आधार कार्ड के अभाव में बैंक खाते की पासबुक की फोटो प्रति तथा फार्म नंबर- चार अपनी गैस एजेंसी को 31 दिसंबर से पूर्व प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि फार्म नंबर- चार तथा बैंक खाते के अभाव में एक जनवरी 2015 से उपभोक्ताओं को सस्ता सिलेंडर उपलब्ध नहीं होगा।
चूरू.कलेक्ट्रेट मेंडीबीटी योजना को लेकर बैठक में गैस एजेंसी संचालक बैंक प्रतिनिधि।