पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"जरूरतमंद की सेवा पुनीत काम\'

\"जरूरतमंद की सेवा पुनीत काम\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| भाई चौक स्थित गोयनका हवेली में शुक्रवार को रिद्धकरण रमेश कुमार गोयनका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित की गई। मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। समाज की सेवा करने वाले लोगों से प्रेरणा लेकर अन्य लोगों को आगे आना चाहिए। सभापति विजय कुमार की प्रेरणा पर गोयनका परिवार ने रेन बसेरा में रजाइयां प्रदान करने की घोषणा की। अध्यक्षता गणेश गोयनका ने की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान हरलाल सहारण, चंद्राराम गुरी, बसंत शर्मा, नगर अध्यक्ष भजनलाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शेरू गोयन‌का, विवेक गोयनका, विक्रम गोयनका, विक्रम कोटवाद, गोपाल शर्मा, पवन बगड़िया, विनोद लूणिया, मुरलीधर ऊंटवालिया, सुरेश किला, प्रो.आरएस शक्तावत, प्रो. एसके सैनी, राजेश चौधरी, महेश पांडे, वासुदेव चावला विमल सारस्वत आदि उपस्थित थे। आयोजक महेश गोयनका ने आभार व्यक्त किया। संचालन अभिषेक चोटिया ने किया।

चूरू. कार्यक्रमको संबोधित करते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़।